फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवाब सिंह बने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष

Sun, 12 Oct 2025 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव सलेमपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह के निर्देश पर सलेमपुर निवासी चौधरी नवाब सिंह को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान नवाब सिंह ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं में नया जोश भर कर किसान हितों की लड़ाई को तेज करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी अपना रवैया सुधार लें अन्यथा उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजीज राणा, चौधरी निर्भय सिंह, टीटू सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक, विपिन, नितिन, संदीप, सतीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें