फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बरसात में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों के बीच क्षतिग्रस्त दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का निर
विज्ञापन
एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- हाईवे पर यातायात बंद होने के आसार बने
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट(सहारनपुर)। लगातार हो रही बारिश में शिवालिक पहाड़ियों में सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बादशाहीबाग से ऊपर शिवालिक पहाड़ियों में दर्रारीट के पास यूपी को हिमाचल व उत्तराखंड से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का कुछ हिस्सा सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। शनिवार की सुबह से ही हो रही भारी बारिश के चलते कटाव का खतरा बढ़ गया है। इससे हाईवे पर यातायात बंद होने के आसार भी बने हैं। एसडीएम दीपक कुमार दोपहर के समय लोनिवि के सहायक अभियंता प्रवीण गारी के साथ ध्वस्त हुई सुरक्षा दीवार और क्षतिग्रस्त हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद सहायक अभियंता ने बताया कि ध्वस्त हुई सुरक्षा दीवार वर्ष 2007 में बनाई गई थी। नदी में पानी ज्यादा आने के कारण दीवार ध्वस्त हुई है, जिसके बाद बारिश से हाईवे में कटाव होना शुरू हो गया है। अभी बारिश के चलते नई दीवार के निर्माण का कार्य नहीं हो सकता, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। हाईवे को कटाव से बचाने के लिए फिलहाल मिट्टी के कट्टे भरकर उनकी दीवार बनाई जाएगी, ताकि कटाव न हो। बारिश के बाद नई पक्की दीवार का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें