फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादियों के सीजन के चलते दिल्ली हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। शादियों के सीजन के चलते रविवार को दिल्ली हाईवे पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को घंटों परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। दिल्ली हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड रविवार दोपहर करीब दो बजे से लोग जाम में फंसना शुरू हो गए थे। इससे लोगों को अपने घर, शादियों में जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया। इस दौरान दोपहर के समय दो ट्रेनों को फाटक बंद कर पास कराया गया। इससे जाम की स्थिति और विकट हो गई। वाहन चालकों का कहना था कि जाम के कारण उन्हें शादियों में जाने में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें