फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छह साल बाद बन रही देहरादून रोड, शिव भक्तों की राह हुई आसान

Fri, 05 Jul 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छह साल से टूटे पड़े देहरादून मार्ग की सूरत बदल रही है। लोक निर्माण विभाग 17 किलोमीटर के इस रोड का निर्माण करा रहा है, जिस पर 5.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खास बात यह है कि इस बार शिव भक्तों यानी कांवड़ियों के पैरों में कंकर नहीं चुभेगी। यानी उनकी राह आसान रहेगी।
विज्ञापन

देहरादून रोड चार लेन का है, जिसका अंतिम बार 2018 में निर्माण हुआ था। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे और दरारें आ गई थी। इसकी वजह से हादसा होने का खतरा रहता था। चूंकि यह मार्ग कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में बीते छह साल से हजारों कांवड़िए इस जर्जर मार्ग से ही नंगे पांव गुजरते थे। लेकिन इस बार कांवड़ियों की राह आसान हो गई है। लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण करा रहा है। हरोड़ा मोड़ से देहरादून चौक (आंबेडकर चौक) तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। 17 किलोमीटर की इस सड़क पर साढ़े पांच करोड़ रुपया खर्च होगा। चूंकि बरसात सिर पर है। ऐसे में कार्य दिन रात करके तेजी से किया जा रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग ने नवीनीकरण योजना के तहत सरकार की प्राथमिकता वाले कई प्रमुख मार्गों का बरसात से पहले नवीनीकरण भी किया है।
इन मार्गाें का हुआ नवीनीकरण
- 8.50 किलोमीटर लंबे भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग
-17.50 किलोमीटर लंबे गागहलेड़ी सरसावा मार्ग (पुराना एनएच-73)
-15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग
-22 किलोमीटर लंबे जनता रोड

देहरादून रोड के करीब 17 किलोमीटर के हिस्से को बनाया जा रहा है कार्य अंतिम दौर में है। इस बार कांवड़ियों का मार्ग पर चलने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। इसके अलावा नवीनीकरण योजना के तहत शासन की प्राथमिकता वाले मार्गाें के नवीनीकरण का कार्य भी बरसात से पहले पूर्ण करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें