फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से जिले का नाम रोशन कर रहीं दीपाली

विज्ञापन
एक्ट्रेस दीपाली सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। कस्बा निवासी दूरदर्शन कारपोरेट सरपंच में तितली की भूमिका निभा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपाली सैनी अपनी अदाकारी से नानौता सहित जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं।
विज्ञापन

देहाती मॉलीवुड फिल्म औकात से अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाली दीपाली सैनी भैया दूज पर अपने घर आई थीं। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि वर्ष 2017 में उनके कॅरिअर की शुरुआत देहाती मॉलीवुड फिल्म औकात से हुई थी। इसके बाद दूसरी फ़िल्म असर को लेकर उन्हें यूपी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला। इसके पश्चात वह मुंबई में अपना भाग्य आजमाने पहुंचीं। जहां बिग चैनल पर प्रसारित हुई टीवी सीरियल नारायण-नारायण में लक्ष्मी माता के किरदार ने उन्हें और अधिक पहचान दिलाई। मुंबई में हिंदी फिल्म, वेब सीरीज व सीरियल के साथ-साथ थिएटर भी कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक हिंदी फिल्म जल्द ही शुरू होने वाली है जिसकी शूटिंग लखनऊ में होगी।
दीपाली सैनी द्वारा क्राइम पेट्रोल में जुगनी जान का किरदार बखूबी निभाया था, जिससे उन्हें अलग ही पहचान मिली है, उनकी आने वाली हिंदी फिल्म में वे नेगेटिव भूमिका निभाएंगी। मॉलीवुड से बॉलीवुड तक के सफर के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें जिला सहारनपुर के नानौता जैसे छोटे से कस्बे से निकलकर मायानगरी में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर निभा चुकी ढेरों भूमिकाएं
दीपाली सैनी द्वारा छोटे पर्दे पर नारायण-नारायण में लक्ष्मी माता का किरदार, हनुमान सीरियल में विभीषण की पत्नी का किरदार, हम तुमको न भूल पाएंगे, मसक्कली, डोली अरमानों की, कौशिक कुमार बाजेवाला, आपके आ जाने से, सजन रे फिर झूठ मत बोलो, ससुराल सिमर का, दूरदर्शन कारपोरेट सरपंच में तितली की भूमिका, वेब सीरीज शुभ मंगल में दंगल, साथ निभाना साथिया सहित अनेक टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें