फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए दीपक राणा और यासिर का चयन

Thu, 16 Nov 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर के खिलाड़ी लगातार नए आयाम छू रहे हैं। इस क्रम में नया नाम दीपक राणा और मोहम्मद यासिर का है, जिनका चयन कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों के चयन से क्रिकेट प्रेमियों खासकर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

दीपक दिल्ली रोड स्थित प्रेम नगर के रहने वाले हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इससे पहले वह 2019 में अंडर-16 खेल चुके हैं। दीपक की सफलता से पिता सुशील राणा और मां मीना देवी गदगद हैं। उधर, मोहम्मद यासिर मूल रूप से गांव दतौली मुगल के रहने वाले हैं, जो ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। वह बीते वर्ष चैलेंजर ट्रॉफी खेल चुके हैं। यासिर के चयन पर पिता खुर्शीद और मां जैबुनिशा ने खुशी व्यक्त की है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम को दिया है।
उधर, एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम का पहला मैच 17 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में हिमाचल से होगा। उन्होंने बताया कि दीपक और यासिर ने बीते दिनों कानपुर में हुए ट्रॉयल मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उनका चयन किया गया है। अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, साजिद उमर, राजीव गुप्ता, पुण्य गर्ग, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता आदि ने भी खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें