सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता राष्ट्रीय खेल गुजरात 2022 में तकनीकी अधिकारी होंगे।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक दीपक गुप्ता अंतर्राष्ट्रीय रेफरी के रूप में दस वर्षों से काम कर रहे हैं। वह एशियन खेल 2014 कोरिया, कॉमनवेल्थ जूडो प्रतियोगिता 2019 इंग्लैंड सहित जापान आदि देशों में विश्व स्तर तक सहारनपुर का नाम रोशन कर चुके हैं। भारतीय जूडो महासंघ द्वारा उनके मनोनयन पर सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संरक्षक एसी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. एसके शमी, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, अनिल अग्रवाल, दिलीप, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, संजय गुप्ता, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह आदि ने हर्ष जताया। संवाद