फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंद्रशेखर पर हुए हमले के मुकदमें में अधिवक्ताओं के बीच हुई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई है। मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख दी है।
विज्ञापन

मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत में चल रहा है। चंद्रशेखर के वरिष्ठ अधिवक्ता तमाम साक्ष्य अदालत में पेश कर चुके हैं। मामले में चंद्रशेखर के चालक मनीष कुमार, साथी रामपुर मनिहारान निवासी डॉ. ब्रजपाल और प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही हो चुकी है। मंगलवार को चंद्रशेखर और आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई है। साक्ष्यों के आधार पर चंद्रशेेखर के अधिवक्ता ने आरोपियों सजा दिलाने के लिए पक्ष रखा है। इस मामले में चंद्रशेखर और जांच अधिकारी की गवाही अहम होगी। उनके अधिवक्ता के मुताबिक, जल्द सांसद चंद्रशेखर की गवाही होगी।


यह था प्रकरण
पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंडी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



दुष्कर्म के मामले नहीं हुई सुनवाई
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी और उनके भतीजे अफजाल, अलीशान, जावेद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायाधीश तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रियंका वर्मा की अदालत हो रही है। मंगलवार को मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें