फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को तेजाब से झुलसाने वाले सजायाफ्ता कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रेमिका को तेजाब से झुलसाने के मामले में सजायाफ्ता कैदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। थाना जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जनकनगर निवासी दीपक चौहान की बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। कोतवाली देवबंद पुलिस ने प्रेमिका को तेजाब से झुलसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। न्यायालय ने आरोप सिद्ध होने पर दीपक को दस साल की सजा सुनाई थी। वह करीब एक माह से बीमार चल रहा था। इन दिनों को जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें