फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गिरकर मौत

Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक श्रमिक शुक्रवार रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम करते समय अचानक नीचे गिर गया। उसे गंभीर अवस्था में मुजफ्फरनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। बाद में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नागल थानाक्षेत्र के सरसीना गांव निवासी इरशाद का बेटा सरफराज (18) सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में पानीपत हरियाणा निवासी ठेकेदार लक्ष्मी नारायण की देखरेख में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे वह फ्लाईओवर पर काम कर रहा था।

अचानक वह फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ठेकेदार उसे तुरंत उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले गया। लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जहां ठेकेदार लक्ष्मी नारायण ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की बाबत जानकारी दी। वहीं, मृतक के चाचा सरसीना निवासी मतलूब अहमद ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक पखवाड़े पूर्व फ्लाईओवर पर वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आकर एक अन्य मजदूर की नीचे गिरने के चलते मौत हो गई थी। इस मामले में मजदूरों ने बचीटी स्थित कंपनी के प्लांट में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्होंने एपको कंपनी के अधिकारियों पर मनमाना रवैया अपनाने व अनदेखी करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें