फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस-4 वाहनों का बचा स्टॉक बेचने में जुटे डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए ईंधन उत्सर्जन मानकों को लागू करने की एक अप्रैल की समय सीमा तय होने के बाद बीएस-4 गाड़ियों के स्टॉक को लेकर डीलर अलर्ट हो गए हैं। वे पुराना स्टॉक निकालने में जुट गए हैं। शहर में अलग-अलग कंपनियों के करीब 10 प्रमुख डीलर हैं। इनके पास 3000 से अधिक वाहन बीएस-4 श्रेणी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने ऑटो इंडस्ट्री को झटका देते हुए शुक्रवार को एक बार फिर साफ कर दिया है कि आगामी एक अप्रैल से देशभर में सिर्फ बीएस-6 मानक वाले वाहनों की ही बिक्री होगी। यानी बीएस-4 वाहनों की बिक्री अब 31 मार्च तक ही की जा सकेगी।
कारों पर असर कम, दुपहिया पर ज्यादा
- एक आटोमोबाइल कंपनी के डीलर निपुण जैन बताते हैं कि इस निर्णय का कुछ असर जरूर पड़ेगा। वह कहते हैं कि अधिकतर कंपनियों ने पहले से ही बीएस-4 श्रेणी की कारों का तो अधिकतर स्टॉक कवर कर लिया था। मगर दुपहिया वाहनों के मामले में स्थिति अलग है। अधिकतर डीलरों के पास इसके स्टॉक अधिक हैं। लेकिन उम्मीद है कि मार्च तक इसे भी निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्टॉक के चक्कर में दे रहे ऑफर
- एक कंपनी के डीलर ने बताया कि स्टॉक निकालने के लिए ग्राहकों से कहा जा रहा है कि वे अभी बीएस-4 श्रेणी के वाहन लेकर इनका पंजीकरण करा लें क्योंकि बीएस-6 श्रेणी के दुपहिया वाहन में करीब 10 हजार रुपये का अंतर आएगा।
पंजीकरण भी बढ़ेगा, डीलरों से करेंगे बात
बीएस-4 श्रेणी के वाहन निकालने के चक्कर में पंजीकरण में भी तेजी आएगी। इसलिए डीलरों के पास स्टॉक की स्थिति और पिछले पंजीयन देखने के लिए जल्द ही बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन

- आरपी मिश्र, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें