फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लापता बच्चे की लाश मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों में मचा कोहराम, जल्द खुलेगा हत्या का खौफनाक राज

Sat, 30 Jul 2022 06:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

लापता बच्चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक बच्चा आठ दिन पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर से पिछले पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को तालाब के किनारे धान के खेत में पड़ा मिला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी मुर्तजा का आठ साल का बेटा समद 26 जुलाई की शाम चार बजे से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी फतेहपुर थाने पर दर्ज कराई गई थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी बच्चे की तलाश की थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

वहीं शनिवार की दोपहर एक बजे गांव के पास ही स्थित मज्जन के धान के खेत में समद का शव पड़ा मिला। खेत मालिक ने सबसे पहले इसे देखा। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आखिर नहीं टूटी अफसरों की नींद, गंगा में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, पुल भी खतरे में, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


फतेहपुर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। सीओ सदर नीरज सिंह और एसपी देहात सूरज राय ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। माना जा रहा है कि बच्चे की हत्या करके शव यहां डाला गया है। मृतक सात भाई बहनों में पांचवें नंबर का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें