फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में दाबकी रोड पर बंद फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रविवार को रेलवे कर्मचारियों ने जानकारी दी कि दाबकी रोड पर बंद फाटक के समीप ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। इस पर जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त की। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान थाना फतेहपुर क्षेत्र गांव शाहपुर निवासी मुदस्सिर (24) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मुदस्सिर की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी सिटी का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें