फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बडोली रेलवे ब्रिज के नीचे बनी सीढ़ियों से लटकी मिली युवक की लाश, सलीम के रूप में हुई पहचान

Sat, 20 Aug 2022 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

बडोली रेलवे ब्रिज के नीचे बनी सीढ़ियों से एक युवक की लाश लटकी मिली। इस दौरान दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नागल थाना क्षेत्र के गांव बडोली रेलवे ब्रिज के नीचे बनी सीढ़ियों से रस्सी से एक युवक का शव लटका मिला। वहीं दो घंटे तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। उसके बाद नागल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक (30) का शव बडोली रेलवे ब्रिज के नीचे सीढ़ियों की रेलिंग से रस्सी से लटक रहा है। गागलहेड़ी एवं नागल पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। 

इसके बाद राजस्व अभिलेखों के अनुसार मामला नागल थाना क्षेत्र का निकला। जिस पर नागल पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की बाइक भी शव के पास ही खड़ी मिली। जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की शनाख्त शामली जनपद के थानाभवन के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी तस्लीम के पुत्र सलीम के रूप में हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का अपडेट: बदनसीबी देखिए, अभी तक कब्र को नसीब नहीं हुई आखिरी मिट्टी, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक की ससुराल नागल थाना क्षेत्र के गांव उमाही निवासी मसरूफ के यहां है। गांव वालों ने बताया कि मृतक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व आयशा के साथ हुई थी। करीब 20 दिन से वह उमाही में रह रहा था। वहीं शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह ससुराल से सहारनपुर के लिए निकला था। नागल थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें