पांवधोई नदी में मिली व्यक्ति की लाश को निकालने पहुंची पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
पांवधोई नदी में मिला युवक का शव
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुराने कुमार टाकिज के पास शनिवार शाम एक युवक का शव पांवधोई नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने जेसीबी से शव निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अभी तक की छानबीन में शव की शनाख्त मच्छी बाजार क्षेत्र का ही निवासी अहमद उर्फ मेट्रो बताया जा रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक यह शख्स रेहड़ा चलाता था। वह नदी में कैसे गिरा और मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।