बेहट के गांव संसारपुर के पास सड़क किनारे पलटा डीसीएम। श्रोत ग्रामीण
- फोटो : गौरीगंज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सम्मानित बच्चों के साथ डीएम संग अन्य अफसर।
बेहट। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का डीसीएम संसारपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है, जिन्हें बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर में बिजलीघर के पास हुआ। जनता रोड स्थित थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी सुमित अपने बेटे अक्षित उर्फ लड्डू (2) का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार के लोगों के साथ शाकंभरी देवी जा रहा था। सहारनपुर निवासी डीसीएम के चालक उमेश ने बताया कि उसके पास बैठे अक्षित ने अचानक स्टेयरिंग पर हाथ मार दिया।
इससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में शालू (25), नीलम (30), प्रीति (50), सोनम (31), गुड़िया (31), वर्षा (29) व काव्या (5) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने के चलते सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।