गागलहेड़ी। दया शुगर मिल का पेराई सत्र हवन पूजन के बाद सोमवार से शुरू किया जाएगा। मिल उपाध्यक्ष अरुण भाटी ने बताया कि सोमवार को मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ में मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुनील जैन, जिला गन्ना अधिकारी सहित गण्यमान्य लोग रहेंगे। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष मिल का पेराई सत्र 11 दिसंबर को शुरू किया गया था। इस वर्ष किसानों की सुविधा हेतु मिल को सात नवंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। बताया कि इस वर्ष पेराई का लक्ष्य 46 लाख क्विंटल रखा है। संवाद