फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर रोगियों की संख्या में हर साल हो रहा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस
विज्ञापन

- कैंसर लाइलाज नहीं, समय से उपचार लें तो बच सकती है जान
- जनपद में न चिकित्सक और न इलाज, रेफर किए जाते हैं कैंसर रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जागरुकता के अभाव में जनपद में कैंसर के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैंसर लाइलाज नहीं है। यदि समय से कैंसर का उपचार कराया जाए तो कैंसर पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है। यहां न चिकित्सक और न ही इलाज है। कैंसर पीड़ितों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस है। कैंसर से बचाव के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। जनपद में धूम्रपान करने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण मुख कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कैंसर के उपचार के नाम पर जनपद में कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से कैंसर रोगियों को देहरादून, चंडीगढ़ या फिर दिल्ली रेफर किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जनपद में हर साल कैंसर रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जहां दो साल पहले कैंसर रोगियों की संख्या 17 थी, वह अब पहुंचकर 25 हो गई है। उन्होंने बताया कि कैंसर लाइलाज नहीं है। कैंसर के मरीजों को समय से उपचार दिया जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

कैंसर के कारण
- तंबाकू या गुटखे का सेवन
- सिगरेट और शराब पीना
- लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहना
- आनुवांशिक दोष
- मोटापा
- कैंसर के लक्षण
- शरीर के किसी हिस्से में गांठ महसूस होना
- निगलने में परेशानी होना
- पेट में लगातार दर्द बने रहना
- घाव का ठीक न होना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- कफ और सीने में दर्द
- ऐसे करें बचाव
- शराब का सेवन न करें
- रेडिएशन के संपर्क में आने से बचें
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- लक्षण दिखाई देने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं
- धूम्रपान करने से बचें
- शरीर का सामान्य वजन बनाएं रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें