फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क धंसने से दून हाईवे पर दिन भर रहे जाम के हालात

Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिहारीगढ़ l दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर डाट मंदिर से पहले हाईवे निर्माण के दौरान सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से मार्ग वनवे हो गया। इसके चलते दिन में कई बार यात्रियों को जाम की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण के दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस कारण मार्ग भी वन वे हो गया। मार्ग वन वे होने के बाद वाहनों की सड़क के दोनों और लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जाम खुलवाने में सफल नहीं हो सकी। देर शाम समाचार लिखे जाने तक जाम के हालात बने थे। वाहन रेंग रेंग कर गुजर रहे थे। बता दें कि मंगलवार को भी दिन भर हाईवे पर जाम के हालात रहे थे। त्योहारी सीजन के चलते सड़कों पर वाहनों का रैला उमड़ा हुआ है। लोगों को शिवालिक पहाड़ियों का मात्र 20 मिनट का सफर तय करने में 2 से 3 घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें