फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महीने भर बाद निकली दिन भर की धूप ने दिलाई सर्दी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिसंबर के बाद अब दो फरवरी को दिन भर की खिली धूप निकली। धूप के कारण लोग पार्कों और छतों पर बैठे नजर आए। एक दिन पहले हुई बारिश और हवा चलने से वायु प्रदूषण भी गायब हो गया है। जनपद में शुक्रवार को एक्यूआई 60 पर आ गया। हवा का यह स्तर सामान्य लोगों के साथ ही मरीजों के लिए भी अच्छा है।
विज्ञापन

जनपद में पूरे जनवरी माह में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहा। अत्यधिक ठंड के कारण न्यूनतम तापमान दो और अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। लेकिन फरवरी शुरू होते ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक फरवरी को जनपद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 24 घंटे तक तेज हवाएं भी चली। बारिश और हवा के कारण वायु में कोहरे के साथ घुला धूल और धुएं का जहर या तो बारिश के साथ बरस गया या फिर आगे बह गया। ऐसे में दो फरवरी यानी शुक्रवार की सुबह से ही जनपद में धूप रही।
मौसम सुहावना होने के कारण बाजारों में भीड़ देखने को मिली। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद हल्के बादल निकल आए थे और धूप हल्की पड़ गई थी, लेकिन तीन बजे तक वह फिर छंट गए। शाम तक निकली खिली धूप लोगों के लिए राहत भरी रही। न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को फिर से बारिश होने का अनुमान जताया है। यह बारिश सोमवार तक रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें