फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेटी के ससुरालियों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव ताशीपुर निवासी शराफत पुत्र शरीफ ने अपनी पुत्री की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उसके पति और ससुरालियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री शाहीन की शादी क्षेत्र के गांव सोहनचिड़ा निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार शाम सात बजे उसकी पुत्री का फोन आया कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या कर सकते हैं। पीड़ित का कहना है सूचना मिलते ही वह अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचा। जहां पर देखा कि उसकी पुत्री पर केरोसिन का तेल डाला हुआ था और वह उनके चंगुल से छूटने का प्रयास कर रही थी। किसी तरह उसने अपनी बेटी को बचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें