फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नववर्ष पर सिद्वपीठ शाकंभरी देवी में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

विज्ञापन
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में देवी दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट/शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शांकभरी देवी में पौष माह के शुक्ल पक्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कई घंटे कतार में लगकर मां जगदंबा के दर्शन करके परिवार एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश एवं नववर्ष के अवसर पर सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सिद्धपीठ में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य दूरदराज के राज्यों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने चार से पांच घंटे तक कतार में लगकर दर्शन किए। भूरादेव पर भी एक बार तो जाम के हालात उत्पन्न हो गए थे। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी वाहनों को भूरादेव से पूर्व शाकंभरी खोल में ही रोका जा रहा था। वहां से श्रद्धालु पैदल ही मां के दर्शन के लिए जा रहे थे।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह भी सपत्नीक मां के दर्शन करने पहुंचे। सीओ मुनीश चंद्र एवं कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित, शाकंभरी चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य आश्रम में भैरव तंत्राचार्य संत सहजानंद ब्रह्मचारी जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में श्रद्धालुओं द्वारा धर्मशालाओं में भंडारे के आयोजन किए गए।

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में देवी दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें