फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तिथि बदली, अब चार से हरिद्वार तक जाएगी ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन

Fri, 01 Mar 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने हरिद्वार तक चलने वाली ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन की तारीख में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन चार मार्च से हरिद्वार तक चलेगी। वापसी में हरिद्वार से पांच मार्च को शुरू होगी, तो सहारनपुर होकर ऊना हिमाचल पहुंचेगी। ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक कर दिया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन को हरिद्वार तक संचालित करने के लिए घोषणा भी कर दी है। यह ट्रेन एक मार्च से हरिद्वार तक जानी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसकी तारीख में फेरबदल किया गया है। अब चार मार्च को ऊना हिमाचल से सहारनपुर होते हुए हरिद्वार जाएगी और पांच मार्च को वापसी होगी। इसके बाद रोजाना हरिद्वार जाया करेगी। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। हरियाणा व सहारनपुर से बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार जाते हैं। जिनको यह ट्रेन काफी राहत देगी। इनके अलावा सामान्य दिनों में भी हरिद्वार जाने वालों की संख्या अच्छी खासी रहती है। शताब्दी, जनशताब्दी, श्रीगंगानगर, बाड़मेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हरिद्वार जाती है, लेकिन इन ट्रेनों से सामान्य यात्री नहीं जा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें