फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस्तक अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 11 Apr 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए दस्तक अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है, जो घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को एडी हेल्थ डॉ. गिरीश चंद्र नौगाई, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मिनेश चावला, डॉ. कुमुद रानी व जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने मोहल्ला शमादार, किला नवाबगंज में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। नवाबगंज नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल में बच्चों ने रैली निकाली। जिसके जरिये लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी। संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ हर घर में आभा आईडी बनाएंगी। इसके अलावा बुखार, टीबी, आईएलआई, कुष्ठ, फाइलेरिया के लक्षण युक्त लोगों की एंटी ई-कवच एप पर करेंगी। कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें