फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जालसाजों से साइबर क्राइम पुलिस ने नौ महीने में 1.51 करोड़ बचाए

Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठगों ने लोगों से अलग-अलग जालसाजी कर उनसे ऑनलाइन ठगी की। मामलों की गंभीरता पर साइबर क्राइम पुलिस ने नौ महीने में लोगों के 1.51 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बचाई है। 32.78 लाख रुपये वापस भी कराए गए हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी एवं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जालसाजों के खातों में गए 4,94,09,537 रुपये में से 87,47,500 रुपये का होल्ड विवेचना में लगवाया गया। इसमें से 23,40,00 रुपये कोर्ट के आदेश से पीड़ित को वापस भी कराए गए। शेष 64,07,500 रुपये की होल्ड धनराशि को कोर्ट के आदेश पर पीड़ितों के खातों में वापस कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई गई विभिन्न ऑनलाइन शिकायतों पर साइबर क्राइम थाने ने 31,63,415 रुपये वापस कराए हैं। एक जनवरी से 30 सितंबर तक 1,51,88,947 रुपये शिकायतकर्ताओं के बचाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें