रेलवे रोड स्थित यस बैंक के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
यस बैंक पहुंचे ग्राहक, नहीं मिला पैसा, पुलिस तैनात
सहारनपुर। कई तरह की अफवाहों के बीच शनिवार को भी यस बैंक में पैसा निकालने के लिए खाता धारकों की भीड़ लग रही। सुुबह से लोग बैंक पहुंच गए, लेकिन कैश न होने की वजह ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर शाखा पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
महानगर में खलासी लाइन मार्ग पर दीवानी कचहरी पुल के पास यस बैंक की शाखा है। शुक्रवार सुबह से यस बैंक में बड़ी संख्या मे़ंलोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ग्राहक पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कैश न होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्राहकों ने अपनी एफडी खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यस बैंक के लिए दो अप्रैल तक भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रत्येक दिन में एक खाताधारक के लिए 50 हजार रुपये निकालने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर कई तरह की अफवाहें रही। दूसरे दिन शनिवार को कैश निकालने के लिए बैंक पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन कैश न मिलने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी और मारामारी रही, लेकिन कैश नहीं मिल पाया। उधर, शाखा प्रबंधक अनुराग अग्रवाल और रिलेशन शिप मैनेजर अमन वालिया ने बताया कि बैंक पर किसी तरह का संकट नहीं है। अफवाहों की वजह से ग्राहक परेशान है। शनिवार की देर रात बैंक को कैश मिल गया है, जो छुट्टियों के बाद बुधवार से खाताधारकों को मिलना शुरू हो जाएगा।