फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्यार्थियों को दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स

विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज में छात्रा को प्रमाण पत्र सौंपते डॉक्टर आई के कुश? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स दिए गए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि फसल अवशेेष को खेत में मिलाने से न सिर्फ मृदा मेें जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ती है बल्कि उसकी उपजाऊ क्षमता में इजाफा होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मल्हीपुर रोड स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में केवीके के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि फसल अवशेषों का पशुधन के लिए कैसे उपयोग किया जाए। डॉ. शालिनी सिंह ने पूसा डी-कंपोजर द्वारा फसल अवशेषों के प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य विक्रम चौहान आदि ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मुस्कान, द्वितीय पुरस्कार प्रिंसी चौहान एवं तृतीय पुरस्कार अवनी पंवार को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषी चौधरी, मोहित कुशवाहा, स्नेहा धीमान क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आंचल, द्वितीय पर दिव्या पाल एवं तृतीय स्थान पर अनुष्का रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतीश धीमान, विकास, मुकेश गुप्ता, सरिता अग्रवाल, रंजीता धीमान, पूनम शर्मा, रीना, सोनिया कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें