फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे बिजली अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
घंटाघर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते बिजली अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये और समस्याओं के समाधान के लिए बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। दो अवर अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई से आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों ने घंटाघर विद्युत कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर समिति संयोजक रोबिन शर्मा ने कहा कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला है। दो अवर अभियंताओं के नियम विरुद्घ निलंबन से विद्युत कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने से उनका कार्य बहिष्कार बंद नहीं होगा। प्रबंधन कितना भी जोर लगा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में एके शर्मा, मो. रजा, अविनाश सोनकर, राजकुमार, सुंदरपाल सिंह, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मितेष कुमार, अजय कन्नौजिया, मनोज कुमार, नवल किशोर, नवीन कुमार, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें