फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव और प्रधान को बंधक बना फूंके फसल अवशेष

विज्ञापन
नागल के नगली मेहनाज में खुली बैठक के विरोध के बाद फसलों के अवशेष जलाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। गांव नगली मेहनाज में शनिवार को किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रधान व सचिव द्वारा आयोजित बैठक का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने सचिव व ग्राम प्रधान को बंधक बनाते हुए कार्रवाई रजिस्टर छीन लिया व उनके सामने ही फसल अवशेष इकट्ठा कर आग के हवाले कर दिए। इसके बाद हंगामा करते हुए ग्रामीण बैठक से चले गए।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव नगली मेहराज के ग्राम प्रधान रवि कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम सचिव अनिल कुमार के साथ ग्राम पंचायत भवन पर बैठक कर रहे थे। बैठक में ग्रामीणों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण इकट्ठा होकर वहां पहुंचे तथा उन्हें और सचिव को बंधक बनाते हुए जबरन अपने बीच में बैठा लिया। करीब आधा घंटा तक ग्रामीणों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि वह फसलों के अवशेषों को खेतों में ही जलाएंगे। इसके बाद उन्होंने मौके पर गन्ने की पात्ती मंगवा कर जलाते हुए प्रशासन के इस संबंध में जारी किए गए दिशा निर्देशों को मानने से साफ इंकार कर दिया। प्रधान ने बताया कि इसके बाद हंगामा करने वाले ग्रामीण वहां से नारेबाजी करते हुए चले गए। पंचायत सचिव अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना के बारे में खंड विकास अधिकारी नागल को अवगत करा दिया है। वहां से जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। उधर, एडीओ पंचायत अजीत कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। एसडीएम देवबंद को अवगत करा दिया गया है जो भी निर्देश होंगे कार्रवाई की जाएगी।
तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नागल। शनिवार को थाना पुलिस ने एनजीटी की धारा 26 के तहत फसल अवशेष जलाने के आरोप में तीन किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना पर्यवेक्षक विजेंद्र सैनी ने तहरीर दी थी कि निसार पुत्र मुनफेत, इनाम पुत्र गुलबहार निवासीगण गांवबेलडा जुनारदार व यशपाल पुत्र मामराज निवासी गांव भलस्वा ईसापुर ने अपने खेतों में फसल अवशेष जलाया है। इसके आधार पर तीनों किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें