फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में तीसरे दिन भी बारिश होती रही। लगातार हो रही बरसात का गेहूं, सरसों, सब्जियों, आम, लीची सहित अन्य फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। उधर, राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान के आंकलन में जुट गए हैं।
मंगलवार को भी जनपद में दोपहर तक हल्की बरसात होती रही। इसके चलते गेहूं की गिरी हुई और सरसों की खेत में कटी पडी फसल प्रभावित हुई हैं। सब्जियों में लौकी, तुरई, खीरा, कददू आदि बेलदार सब्जियों में नुकसान होने की आशंका है। टमाटर, मिर्च और बैंगन आदि के जिन खेतों में पानी भर गया है वह भी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होगा। इसके अलावा मसूर, चना की फसल भी बारिश से प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात ने न सिर्फ गन्ना बुवाई पछेती हो गई है बल्कि हाल ही बोए गए गन्ने के जिस खेत में पानी रूका हुआ है उसका जमाव प्रभावित हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि बेमौसम हुई बरसात गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बारिश के चलते फसलों को हुए नुकसान के सर्वे का काम शुरू हो गया है। एक दो दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें