फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 11 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
सरसावा में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम अगवानहेड़ा में एक खेत से गले में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर लटके दलित युवक का शव बरामद हुआ है। भाई के अनुसार मृतक दो दिनों से गायब था। 
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम अगवानहेड़ा के मोबीन ने पुलिस को सूचना दी कि शाम 4 बजे के करीब वह मजदूरों के साथ खेत पर गन्ना छीलने गया था। वहां देखा कि गांव के ही एक दलित युवक का शव खेत के बीच खड़े आम के पेेड़ से लटका हुआ है। यह देख वे लोग गांव लौट आए और गांव वालों के अलावा पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

इसी बीच सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी खेत में पहुंच गए तथा पुलिस के आने से पहले ही शव को पेड़ से उतार लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को त्रिवेंद्र नाम के युवक ने बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई सचिन 25 वर्ष था, जो रोजाना मजदूरी करने यमुनानगर जाता था। लेकिन, शुक्रवार को काम पर गया सचिन रात में वापस नहीं आया।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि उसके पिता बागपत में एचसीपी है जो आज ही छुट्टी काटकर गए हैं। परिजनों ने बताया कि सचिन का 5 माह पहले विवाह हुआ था, जिसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। 
विज्ञापन


एसओ संजय पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कहा कि मामला आत्महत्या का है। परिजनों ने लिखकर दिया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। लेकिन, मृतक के पिता के आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। समाचार लिखे जाने तक शव खेत पर ही हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें