फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली

Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के एक व्हाट्स एप ग्रुप पर देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी, भारत देश के विरुद्ध  अपमानजनक भाषा और अश्लील वीडियो भेजा गया। मना करने पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक को मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन


व्यापारी नेता इस संबंध में थाने और एसएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को थाने में दी तहरीर में व्यापारी नेता राजीवन नामदेव ने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। इस पर एक मोबाइल नंबर से एक धर्म के देवी-देवताओं के प्रति धार्मिक अश्लील टिप्पणियां, अश्लील वीडियो, फोटो भेजी गई है।

जो बहुत शर्मसार कर देने वाली है। जब इस संबंध में ग्रुप के लोगों को ऐसी अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी के लिए मना किया गया तो ग्रुप के कुछ लोगों ने उल्टा वीडियो कॉल कर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दे डाली।  विरोध करने पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इससे लोगों में रोष फैल गया। आरोप है कि उक्त ग्रुप में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। आरोप है कि इतना ही नहीं आरोपी पक्ष द्वारा व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील फोटो तक भी डाले गए। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें