फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के नाम पर 15 लाख हड़पे

Thu, 25 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
 हज यात्रा के नाम पर एक एजेंट द्वारा आठ लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करीब 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित हज यात्रियों ने इस मामले में पंचायत कर एजेंट पर रुपये न लौटाने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उधर, पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


नगर निवासी व पीड़ित फखरे आलम अंसारी, उनकी पत्नि नूरेशा बेगम, रशीद अहमद, बादिल खान व उनकी पत्नी, कयूम अहमद, उसकी पत्नी हसीना बेगम व उम्रदराज खान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नानौता निवासी पीड़ित कयूम का रिश्तेदार सरधना निवासी एक युवक एजेंट के रूप में उनके संपर्क में आया। उसने कहा कि वह उन्हें हज के लिए सऊदी अरब भिजवा देगा। 

उसकी बातों पर विश्वास कर सभी लोगों ने हज यात्रा के नाम पर प्रति व्यक्ति करीब डेढ़ लाख रुपये, पासपोर्ट व अन्य कागजात उसकेे सुपुर्द कर दिए। इसके बाद एजेंट ने सभी लोगों को मोबाइल पर बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी फ्लाइट है। आरोप है कि जब हज पर जाने पर सभी यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पर न तो एजेंट मिला और न ही उसका मोबाइल नंबर। 
विज्ञापन


कई घंटे एयरपोर्ट पर रहने के बाद जब एजेंट की कोई जानकारी नहीं लग पाई तो सभी लोग हज हाउस पहुंचे। वहां से पता चला कि उनके नाम से कोई रकम या कागजात वहां पर जमा ही नहीं किए गए। सभी निराश होकर लौट आए। 

इसके बाद सभी पीड़ितों ने पंचायत की, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही आरोजी एजेंट ने उनकी रकम और पासपोर्ट आदि कागजात नहीं लौटाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में एसओ ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। तहरीर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें