फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, मार्ग जाम

Fri, 30 Oct 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

बेटे के साथ बाइक से सत्संग में शामिल होने जा रही महिला की बस की चपेट में आकर कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

गांव पहांसू निवासी रणवीर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुदेश पंवार बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बाइक से बेटे के साथ दिल्ली रोड पर हो रहे सत्संग में शामिल होने जा रही थी। इंडस्ट्रीयल एरिया के पास उनकी बाइक के आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे पीछे बैठी सुदेश बाइक से गिर गई।
विज्ञापन


इसके बाद पीछे तेज गति से आ रही स्कूल बस सुदेश के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में सुदेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बेटे ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हसनपुर चौकी प्रभारी बृजेश कुमार भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव उनके हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी के अनुसार मृतका के परिजनों की ओर से बस चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है।

कार की टक्कर से किशोर की मौत
गंगोह। सड़क पार कर रहे एक 14 वर्षीय किशोर की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उधर, हादसे के बाद मौके से कार सहित भागे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एक अन्य हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बृहस्पतिवार दोपहर गांव फतेहपुर निवासी दिलशाद का 14 वर्षीय पुत्र आमिर सड़क पार कर रहा था। उसी समय गंगोह की ओर से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया जिसे गांव डूभर किशनपुर के पास ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, घायल बालक को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन वहां उपचार से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया।

बालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए  गंगोह-तीतरो मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीएम सी इंदुमति के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन


दूसरी घटना गंगोह-नानौता मार्ग पर गांव महंगी के पास हुई। सरसावा के गांव मंधोर निवासी बिट्टू और सुमित बाइक पर गांव औलरी जा रहे थे। गांव महंगी के समीप किसी बालक को बचाने के चक्कर में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें