फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे उड़ती रही कानून की धज्जियां, पुलिस रही बेखबर 

Tue, 06 Mar 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
दया की भीख मांगता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में इंदिरा कैंप कॉलोनी में दो घंटे तक पंचायत कर मानवता को शर्मसार किया गया। कानून को ताक पर रखकर घटना को अंजाम दिया गया, जबकि युवक खुद को निर्दोष बताता रहा। हर समय अलर्ट रहने का दावा करने वाली पुलिस को घटना की खबर तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली है। इंदिरा कैंप कॉलोनी निवासी सूरज कुमार को दो घंटे तक भरी पंचायत में शर्मसार कर पिटाई की गई। कॉलोनी में खाली पड़े मैदान में सुबह दस बजे आरोपियों ने पंचायत लगा ली, जिसमें महिलाओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सूरज कुमार के भाई रतन और अर्जुन का आरोप है कि उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। पंचायत में उनके पक्ष के लोग भी शामिल हुए, जिस महिला से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया था, उसके पति और महिला तथा परिजनों ने किसी तरह के संबंध होने से साफ इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


उनके पक्ष के लोगों ने सूरज को छोड़ने के लिए कहा। मगर, आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। रतन का कहना है कि आरोपी उससे चुनावी रंजिश रखते थे। उसने पिछले दिनों पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था। तभी आरोपी पक्ष के लोग उसे देख लेने की धमकी दे रहे थे।

आरोपियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक पंचायत लगाकर पहले सूरज की सरेआम जूतों से पिटाई की और फिर महिला से उसके चेहरे पर डिब्बे से मानव मूत्र डलवाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पांच साल के लिए बिरादरी से बाहर करने की बात कही, जबकि सूरज कुमार को खुद को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा।

मगर, किसी ने उसकी नहीं सुनी और कोई बचाने के लिए भी उसे आगे नहीं आया। सूरज के परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों से कॉलोनी के लोग डरते हैं। इसी के चलते किसी ने उसको छुड़ाने की कोशिश नहीं की। युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। 

मानसिक तनाव में आ गया था सूरज 
सहारनपुर। पंचायत में बेइज्जती होने पर सूरज कुमार मानसिक तनाव में आ गया था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह अपने परिजनों को भी कह रहा था कि उसका कोई दोष नहीं है और वह अब जीना नहीं चाहता है। 

महिलाएं भी थीं शामिल, लोग बजाते रहे तालियां 
सहारनपुर। सूरज की मां सरोज की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मगर, घटना में महिलाओं सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे। 28 फरवरी को सूरज के साथ मारपीट कर वीडियो बनाई गई थी। इस वीडियो में चार-पांच लोग सड़क पर सरेराह सूरज के साथ मारपीट करते हुए उसे लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। रविवार को हुई पंचायत की वीडियो में मौके पर सैंकड़ों लोग दिख रहे हैं। एक महिला डिब्बे से सूरज के चेहरे पर पेशाब डालती नजर आ रही है और सूरज हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहा है। मगर, मौके पर एकत्र लोग उसे बचाने के लिए बजाए तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें