फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांग रहे दो दबोचे

Mon, 20 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  चिलकाना में गांव हरड़ाखेड़ी निवासी ट्रैक्टर मैकेनिक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा है। उधर, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव हरड़ाखेड़ी निवासी सलमान पुत्र मुस्तकीम के अनुसार 15 फरवरी को उसके मोबाइल पर 7310857452 नंबर से काल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि पहले भी तीन बार चिट्ठी लिखकर तुम्हारे घर में डाली थी कि 10 लाख रुपये दे दो, लेकिन तुमने रुपये नहीं दिए।

आखिरी बार समझा रहा हूं कि तीन दिन के भीतर 10 लाख रुपये पहुंचा दो नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। रंगदारी मांगे जानेपर सलमान का परिवार दहशत में आ गया। उसने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस की सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के साथ उसे ट्रेस किया तो रंगदारी मांगने वालों की पहचान आकिल पुत्र इसरार निवासी हरड़ाखेडी तथा आकिल पुत्र कय्यूम निवासी बकारका के रूप में हुई। 

पुलिस ने 18 फरवरी को आकिल हरड़ाखेड़ी तथा आकिल बकारका के खिलाफ रंगदारी मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि रंगदारी का मुकद्दमा लिखने के बाद आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन


उनके नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन पुलिस को मिली। जिसमें थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पटनी तिराहे से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें