फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करने आई हरियाणा की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगोह में हरियाणा पुलिस ने नगर में अनेक स्थानों पर छापेमारी कर गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के एक महिला सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार और लिंग जांच की मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस उन्हें बरामद सामान सहित अपने साथ ले गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की अनदेखी के चलते क्षेत्र में कोख के कातिल सक्रिय हैं। ये लोग मोटी रकम लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं की गर्भ में भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात तक करते है।

इन्होंने उक्त प्रदेशों में अपने एजेंट बना रखे है जो कमीशन लेकर इच्छुक महिला को जांच के लिए यहां भेजते है। हरियाणा पुलिस पहले भी नगर और जनपद में अनेक स्थानों पर छापेमारी यहां चल रहे इस कुत्सित कार्य का भंडाफोड़ कर चुकी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा के फतेहाबाद पुलिस की अपराध शाखा इंचार्ज परवीर कुमार के निर्देशन में टीम ने नगर में छापेमारी की। टीम ने एक मेडिकल स्टोर संचालक गांव सुखेड़ी निवासी श्रवण पुत्र शेरसिंह, कालेज रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करने वाली गांव चमनपुरा निवासी रेनू रानी और आशु को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से एक कार और भ्रूण लिंग जांच मशीन बरामद की गई। हरियाणा पुलिस की छापेमारी की सूचना से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश संचालक अपने सेंटरों के शटर गिराकर इधर-उधर हो गए। हरियाणा पुलिस पकडे़ गए आरोपियों और बरामद सामान को अपने साथ ले गई। 

टीम इंचार्ज परवीर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को टोहाना निवासी एक महिला ने वहां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने कुछ लोगों पर एजेंटों द्वारा मोटी रकम लेकर उनके गर्भ में भ्रूण जांच किए जाने के आरोप लगाए थे। 

इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में अब तक करीब 12 लोगों को पकड़ा जा चुका है। जांच में तीनों आरोपियों के नाम सामने आने पर उन्हें भी मुकदमे में नामजद किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभी अनेक आरोपी फरार चल रहे हैं। छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। हरियाणा पुलिस की टीम में दो एएसआई और महिला पुलिस कर्मी सहित आठ लोग शामिल थे। इसके अलावा छापेमारी में स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें