फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बदमाश ने की थी पेट्रोल पंप पर लूट

Thu, 29 Mar 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में रविवार की रात को अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई 65 हजार की धनराशि में से 21 हजार रुपये और पिस्टल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 25 मार्च को सेल्समैन से हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया था।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को पुलिस को लूट से संबंधित बदमाश के केआर प्लाजा के पास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम साजिद उर्फ मूसा निवासी नदीम कालोनी थाना कुतुबशेर बताया। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल पंप से लूटी गई रकम में से 21000 रुपये तथा पिस्टल एवं कारतूस बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार मूसा ने बताया कि वह केआर प्लाजा पर अपने साथी भोलू उर्फ शाहनजर निवासी मोहल्ला सराय कुम्हारहेड़ा वाली गली थाना कुतुबशेर सहारनपुर के इंतजार में खड़ा था। पुलिस भोलू की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर नगर कोतवाली एवं सदर कोतवाली में लूट एवं आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं।

भोलू के साथ मिलकर की थी पेट्रोल पंप पर लूट
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि साजिद उर्फ मूसा ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी भोलू उर्फ शाहनजर के साथ मिलकर पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसी के पास लूट में प्रयोग की गई बाइक है।

लोहानी सराय में हुई लूट में भी शामिल था आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व लोहानी सराय में यमुना नगर निवासी व्यापारी शैलेश गिरी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वालों में भी साजिद उर्फ मूसा शामिल रहा था।

उस घटना में मूसा के साथ भोलू उर्फ शोएब उर्फ शाहनजर के अलावा फरमान भी शामिल था। साजिद उर्फ मूसा एक बाइक पर सबसे पीछे बैठा हुआ था। पुलिस ने साजिद उर्फ मूसा की निशानदेही पर उस लूट में मिले हिस्से के 48500 रुपये भी बरामद किए हैं।

968 बाइकों को किया गया चेक
पेट्रोल पंप लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 968 बाइकों को चेक किया गया जो सीसीटीवी फुटेज में नजर आई थी। एसपी सिटी ने बताया कि इनमें 258 बाइक लाल रंग की बिलकुल लूट में शामिल जैसी नजर आने वाली सत्यापित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें