फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार में वांछित गिरफ्तार

Thu, 29 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बरामद सामान के साथ पुलिस की गिरफ्त में विपिन कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब बनाकर ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने के कारोबार से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दबोचे गए युवक से बरामद बाइक से पांच हजार ढक्कन, एक रोल होलोग्राम और 1300 स्टीकर भी मिले हैं। पुलिस ने इसको न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन



सांडी थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता बुधवार रात सांडी-हरपालपुर मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गर्रा नदी के पुल के पास एक बाइक की तलाशी ली गई तो इसमें से ओल्ड फ्रेंड और फाइटर ब्रांड के 1300 स्टीकर, एक रोल होलोग्राम और पांच हजार ढक्कन बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्यौली निवासी उदय प्रताप उर्फ विपिन कुमार सिंह पुत्र सूरज पाल सिंह बताया।


सांडी थाने में लाकर पिछला रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि पिछले वर्ष सात अक्तूबर को बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने नकली शराब बनाकर ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने के कारोबार का खुलासा किया था। इस मामले में भी विपिन कुमार सिंह आरोपी था और फरार चल रहा था। प्रकरण में सांडी नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष रीतू गुप्ता के पति रामजी गुप्ता को जेल भेजा गया था। जमानत पर वह रिहा हो चुके हैं। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि विपिन कुमार सिंह को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें