फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के रुपयों को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के रुपयों के लेन-देन को लेकर सोमवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही फायरिंग भी हुई। झगड़े में दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ा और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव दूधला में कई दिनों से शराब बेचने वालों और खरीदारों के बीच रुपयों को लेकर रजिंश चल रही थी। सोमवार को इसी रजिंश में झगड़ा हो गया। आरोप है कि जब एक पक्ष के लोग खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रहे थे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेेर लिया और हमला किया।

यह आरोप दूसरे पक्ष ने भी लगाया है। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई, जिससे गांव में भगदड़ मचने के साथ ही दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे दोनों पक्ष को लाठियां फटकार खदेड़ा और घायलों एक पक्ष के राजपाल (40) व ऋषिपाल (60) और दूसरे पक्ष के पप्पू (20) व टोनी (30) को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली के एसएस आई सुशील कुमार का कहना है कि शराब के रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की सूचना उनके पास नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें