फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गए ग्रामीण का शव घर लौटा

Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर हत्या की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में मजदूरी पर गए हाशिमपुरा गांव के ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव इंद्रपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला। हत्या करने के बाद उसके मुंह को चादर से लपेट दिया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसके सिर पर गोली लगने जैसा निशान भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाशिमपुरा गांव निवासी तुलसीराम का बेटा निर्मल (45) मिरगपुर गांव के रहने वाले कुलदीप के यहां मजदूरी करता था।

बृहस्पतिवार को वह परिजनों के साथ खेतों पर काम करने के लिए गया था। शाम को उसने पत्नी ममता और बच्चों को घर भेज दिया जबकि खुद कुछ देर बाद आने की बात कही। मगर, वह रात भर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि इलियास के खेत में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने उसके मुंह से चादर हटाई तो पता चला कि शव निर्मल का है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और सिर पर गोली लगने जैसा निशान भी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसके सिर में गोली लगी है या नहीं इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

मौके पर पहुंची निर्मल की पत्नी ममता ने भी उसकी शिनाख्त की है। पुलिस पूछताछ में ममता ने बताया कि गांव में स्थित रजवाहे के पास उसकी साइकिल भी पड़ा मिली। उसकी पत्नी ममता ने किसी से भी रंजिश होने से इंकार किया है।

इस बाबत कोतवाल चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मिरगपुर गांव निवासी कुलदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

निर्मल परिवार में अकेला कमाने वाला था। वैसे तो उसके पांच भाई हैं, लेकिन वह पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। जिसके चलते वह मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण कर रहा था।

निर्मल के पांच बेटियां और एक बेटा है। उसकी सबसे बड़ी बेटी नेहा करीब 13 वर्ष की है। ग्राम प्रधान बबलू के मुताबिक निर्मल की गांव में कोई रंजिश भी नहीं थी। 

चौबीस दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस महतौली गांव में हुई सातवीं कक्षा के छात्र राजेश की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। सीओ नरेंद्र राणा ने दो दिन के भीतर खुलासा करने का दावा किया था। दावा यह भी किया था कि गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग के चलते राजेश की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें