फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती

Wed, 06 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर परिजनों को आतंकित करते हुए घर में घुसे डकैत एक लाख रुपये के जेवरों सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट ले गए। डकैती की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तलाश की, परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार लखनौती रोड से सटी इस्माइल कॉलोनी में सोमवार को करीब एक बजे सात-आठ नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर राज मिस्त्री इरशाद के घर में घुस आए। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा रहा, जबकि तीन बदमाशों ने उसके बडे़ पुत्र नौशाद और चार बदमाशों ने छोटे पुत्र दिलशाद के कमरों में घुसकर बंधक बना लिया।

विरोध करने पर दिलशाद के डेढ़ वर्षीय पुत्र साबिर को उसकी मां की गोद से छीनकर गन प्वाइंट पर ले लिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर अपने कमरे से बाहर आए इरशाद और उसकी पत्नी को भी बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


 इसके बाद उन्होंने महिलाओं के पहने हुए जेवरों के साथ ही इरशाद की पुत्रियों शहजादी और दिलशाना के निकाह के लिए इकट्ठा किया गया जेवर, सभी के मोबाइल और दिलशाद की जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वहां रखी एक गुल्लक तोड़कर उसमें रखे चार हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। 

बदमाशों के जाते ही उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। 

पीड़ित इरशाद ने बताया कि बदमाश सोमवार रात करीब 12 और एक बजे के बीच घर में घुसे थे। इसके बाद वह एक घंटा से ज्यादा समय तक घर में लूटपाट करते रहे। सभी बदमाश मुंह ढके हुए थे और तमंचे ले रखे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें