फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन रेत कर युवक की हत्या

Fri, 30 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित रेलवे कालोनी के मैदान में रात में युवक की चाकुओं से गोदकर एवं गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। रक्तरंजिश शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मोहल्ला रेलवे कालोनी स्थित रेलवे मैदान में लोग मार्निंग वाक के लिए पहुंचे।

घूमते समय लोगों को खून से लथपथ पड़ा युवक का शव देखा। मैदान में शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक की चाकुओं से गोदकर एवं गला रेत कर हत्या की गई है। जबकि पुलिस का अनुमान है कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों से लापता लोगों के बारे में जानकारी कर रही है। पुलिस के अनुसार शव पर चाकुओं के तीन निशान हैं, जबकि गले को भी चाकू से काटा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें