फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या

Sat, 15 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव दिल्ली हाईवे पर गांव खटकाहेड़ी व जंधेड़ा के बीच शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक के सिर के पिछले हिस्से में सटाकर गोली मारी गई है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची डाग स्कावयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी जांच पड़ताल की।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव खटकाहेड़ी से आगे दिल्ली हाईवे के किनारे स्थित श्मशान घाट के पास लोगों को शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच एसपी सिटी संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गोली सटाकर मारी गई थी। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है।

सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि युवक की कहीं और हत्या करके शव को यहां डाला गया है। सुराग जुटाने के लिए मौके पर डाग स्कवायड व फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया।

टीम ने आसपास से सबूत एकत्रित किए। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। उसके हाथ पर नाम गुदा था जिसे हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए खरोंच कर वहां जख्म करके मिटा दिया था।

शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यतेंद्र नागर ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की वजह और हत्याओं तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें