फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर संप्रदाय में शादी पर युवती के परिजनों ने किया बवाल

Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सुरक्षा में जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैर संप्रदाय में कोर्ट मैरिज करने वाली एक युवती को हाईकोर्ट के आदेश पर मेडिकल जांच कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस को युवती के परिजनों का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन


परिजनों ने युवती से मिलने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उन्हें युवती से मिलने नहीं दिया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने एसीजे के समक्ष बयान कराने के बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया। 

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती का देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दूसरे संप्रदाय के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग डेढ़ माह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने युवती की मेडिकल जांच कराने, आईओ से मिलने तथा सीजेएम के यहां बयान दिलाने के निर्देश सहारनपुर पुलिस को दिए। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कई थानों की पुलिस युवती की मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल पहुंची। 

इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। जो बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। युवती को देखते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह युवती से किसी  तरह मुलाकात कर उसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुुसार उन्होंने युवती से जबरन बात करने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उन्हें धकियाकर दूर कर दिया। इसके बाद पुलिस युवती को बामुश्किल जीप में बिठाकर निकल गई। 

मेडिकल जांच के बाद पुलिस युवती को लेकर कचहरी पहुंची, जहां एसीजे पारुल वर्मा के समक्ष पेश किया गया, जहां युवती के बयान कराए गए। बयान कराने के बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया। कोर्ट में बयान कराने के दौरान भी युवती के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

गैर मजहब में शादी करना बना मुसीबत 
युवक और युवती अलग-अलग मजहब के हैं। यही बात युवती के परिजनों को गवारा नहीं है। इसीलिए मेडिकल जांच और एसीजे के समक्ष बयान से पहले परिजन किसी तरह युवती से बात कर उसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में लगे रहे। उनका मकसद किसी तरह उसे मनाकर बयान अपने पक्ष में कराना था, मगर ऐसा नहीं हो सका। अलग-अलग मजहब के होने की वजह से ही दोनों को जान का खतरा सता रहा है, जो उन्होंने हाईकोर्ट के समक्ष जता भी दिया है।  

अधिकारी कहिन
युवती के परिजनों की ओर से युवक को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। यही वजह रही कि दोनों ने हाईकोर्ट के समक्ष सुरक्षा की गुुहार लगाई। मेडिकल जांच और एसीजे के समक्ष बयान के दौरान युवती के परिजनों का बड़ी संख्या में पहुंचना भी कहीं न कहीं इस बात को दर्शाता है कि युवती के परिजन इस शादी से खुश नहीं हैं। बताया जा रहा है मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन

- गिरीश कुमार जयंत, प्रभारी कोतवाली सदर बाजार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें