फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को छोड़ शराब पीने पहुंचा टेंपो चालक

Sun, 04 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नशे मंे धुत चालक से छात्राओं को छुड़ा परिजनों को सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्राओं से भरे टेंपो को बीच सड़क पर छोड़ चालक शराब खरीदने चला गया। काफी समय तक टेंपो सड़क पर खड़ा रहने से लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो को जब्त कर लिया। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


विनोद विहार निवासी पप्पन टेंपो चालक शनिवार को सोफिया गर्ल्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं को स्कूल से लेकर घर छोड़ने के लिए चला। कचहरी के सामने जाते ही अचानक भीड़ में उसने अपना टेंपो रोक दिया और पास ही स्थित एक ठेके पर जाकर शराब पीने लगा।

काफी देर तक टेंपो सड़क पर खड़ा रहने से जाम लगना शुरू हो गया। टेंपो में बैठी छात्राएं भी बेहाल हो गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तभी चालक पप्पन ने टेंपो स्टार्ट किया और तेजी से चलाने लगा। आरोप है कि नशे के कारण टेंपो भी डगमगा रहा था।
विज्ञापन


यह देख छात्राएं चीखने लगीं तो लोगों ने दौड़कर टेंपो को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और टेंपो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि, छात्राओं को अन्य वाहनों से घर भेज दिया गया। पुलिस टेंपो और चालक दोनों को कोतवाली ले गई। पप्पन कोतवाली जाकर भी अत्यधिक नशे की वजह से फर्श पर लेट गया। 

टेंपो चालक पप्पन का कहना है कि टेंपो में तेल खत्म होने की वजह से टेंपो सड़क पर रुका था। वह शराब नहीं, बल्कि तेल लेने गया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि टेंपो में करीब 19 छात्राएं बैठी हुई थीं, जिनके साथ नशे में टेंपो चलाने की वजह से कोई हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें