फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से बरामद किया गया छात्र

Mon, 28 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बरामद हुआ बच्चा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी से  चार दिन से लापता कक्षा पांच के 12 वर्षीय छात्र राहुल को पुलिस को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र के परिजनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि गांव बेरीजमा निवासी महीपाल का 12 वर्षीय पुत्र राहुल बेरीतगा स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।

मां के डांटने से नाराज होकर राहुल स्कूल में बैग और साइकिल छोड़कर चला गया था। उसकी गुमशुदगी थाना गागलहेड़ी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष संजीव यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राहुल की तलाश कराई। तलाश के दौरान राहुल को लखनऊ से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें