फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पथराव, कई घायल

Mon, 19 Jun 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पथराव में घायल हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर) में नकली नोट बनाए जाने की सूचना पर थीतकी गांव में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया गया। बाद में पुलिस की ओर से भी पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन


इसमें बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। पथराव के बाद पुलिस ने 500 और 2000 रुपये के नोट वाली करीब 80 हजार रुपये की जाली करेंसी जब्त की। इसके साथ ही कुछ उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

कोतवाली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि गांव थीतकी के एक मकान में नकली नोट बनाए जा रहे हैं। कुछ लोग उपकरणों और अन्य सामान के साथ अवैध धंधा कर रहे हैं। इसी सूचना पर जैसे ही पुलिस एक घर में छापा मारने पहुंची।
विज्ञापन


यहां पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर जाने लगी तो विरोध में पुलिस पर पथराव किया गया। सूत्रों के मुताबिक बाद में टीम की ओर से भी कुछ पत्थर फेंके गए। इस घटना में जिया-उल-हक समेत दो बच्चों के साथ ही कुछ अन्य लोग घायल हुए। 

छापे के विरोध के बाजवूद पुलिस ने तीनों लोगों को वहां से पकड़ा। इनमें एक सपा नेता का दामाद बताया जा रहा है। गिरफ्त में लिए गए तीनों लोगों के पास से जाली करेंसी और कुछ उपकरण भी बरामद हुए हैं। करीब 80 हजार रुपये की नकली करेंसी बताई जा रही है।

उधर, पथराव के मामले में पुलिस चुप्पी साधे है। मगर नकली नोटों की सूचना और कुछ करेंसी बरामद होने की बात कही जा रही है। उधर, जिस घर में छापा मारा गया, उस परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकने और बच्चों के साथ महिलाओं को घायल करने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बारे में कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि नकली नोट बनाने की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। उन्होंने छापे के दौरान पथराव की स्थिति को नकारा। लेकिन कहा कि नकली नोटों के मामले की जांच चल रही है। जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें