फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को ले गया और कर दी हत्या, आखिर क्यों?

Sun, 04 Mar 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
प्यार में धोखा, मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर गंगाोह के अलीपुरा गांव से प्रेमी संग फरार हुई युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को रुड़की गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि गांव अलीपुरा निवासी एक लड़की अपने ही प्रेमी रिश्तेदार  के साथ 12 दिसंबर को चली गई थी। काफी तलाश के बाद लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने आरोपी युवक शामली जिले के थानाभवन के गांव गौसगढ़ निवासी जय कुमार पुत्र सुदेश को नामजद करते हुए कोतवाली में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि 17 फरवरी को उसने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस सत्यता की जांच के लिए आरोपी व पीड़ित परिजनों को रुड़की लेकर गई थी। मामले की विवेचना कर रहे एसआई नीरज गुप्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर आसपास के लोगों से जानकारी की गई। वहां कुछ लोगों ने बताया कि 17 फरवरी को युवक-युवती को गंगनहर के पास टहलते हुए देखा गया था।

 इसके बाद पुलिस ने कई थानों में किसी अज्ञात युवती का शव मिलने की जानकारी की। मंगलौर थाने पहुंचने पर पता चला कि 22 फरवरी को एक लिंक नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था।

मंगलौर पुलिस ने मृतका के फोटो व शरीर से मिले कपड़े, लाकेट आदि सामान दिखाया तो आरोपी व पीड़ित परिजनों ने युवती की शनाख्त की। इसके बाद गंगोह पुलिस बरामद सामान को लेकर वापस आ गई। रविवार को जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें