फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से सात लाख लूटे

Tue, 29 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचकर गांव लौट रहे किसान से छह बदमाशों ने दिन-दहाड़े हथियारों के बल पर सात लाख रुपये लूट लिए। पीछे से बाइक पर आ रहे पीड़ित किसान के बहनोई के शोर मचाने पर लोगों को आता देख बदमाश लूटी गई रकम लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव मोहड़ा निवासी किसान संजय अपने जीजा धर्मेंद्र के साथ नकुड़ में जमीन का बैनामा कर अलग-अलग बाइकों पर गांव लौट रहे थे।

संजय के पास एक थैले में जमीन की बिक्री से मिली सात लाख रुपये की नकदी थी। संजय अपनी बाइक पर आगे चल रहा था, जबकि उसका जीजा धर्मेंद्र उससे कुछ फासले पर था। गांव बाढ़ी माजरा के निकट पहुंचते ही पीछे से दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने संजय की बाइक को लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


 इसके बाद बदमाशों ने तमंचों के बल पर उससे नगदी का थैला लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीछे से आ रहे धर्मेंद्र ने बदमाशों को संजय से लूटपाट करते देख शोर मचा दिया। लोगों को आता देख बदमाश लूटी गई रकम सहित फरार हो गए।

लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ योगेंद्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव के अलावा नकुड़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराकर आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। घायल संजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तमंचा देकर समझ में आई
संजय को बाइक से नीचे गिरता देख पीछे से आ रहे उसके जीजा धर्मेंद्र ने समझा कि बाइकों की टक्कर होने के चलते संजय नीचे गिरा है, लेकिन जैसे ही उसने बदमाशों के हाथ में तमंचे देखे तो वह सारा माजरा समझ गया। यह देख कर वह पीछे ही रुक गया और उसने शोर मचा दिया।

उसका शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल है।

पक्की सूचना पर दिया गया वारदात को अंजाम
जिस तरह से बदमाशों ने सरेशाम लूट की घटना को अंजाम दिया, इससे साफ है कि बदमाशों को किसान के पास रकम होने की पक्की खबर थी। कैश लूटने के लिए सुनसान जगह की रेंकी भी पहले कर रखी होगी। यह भी माना जा रहा है कि बदमाशों ने संजय का पीछा पहले से किया होगा। मौका पाते ही उन्होंने उसकी बाइक पर टक्कर मारकर उसे गिरा दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें